virat-kohli

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) को पछाड़ दिया है। विराट कोहली अब राहुल द्रविड़ को पछाड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में यह उपलब्धि हासिल की।

इस मैच में, ‘चेज़ मास्टर’ कोहली पूरे फ्लो में थे। उन्होंने 48 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट भी 131.25 पर काफी सॉलिड था। अब कोहली ने 471 मैचों में 525 पारियों में 53.62 की औसत से कुल 24,078 रन बनाए हैं। क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 254* है। उनके बल्ले से 125 अर्धशतकों के साथ 71 शतक लगे हैं।

उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 24,064 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। राहुल द्रविड़ अब तीसरे स्थान पर आ गए हैं। हालांकि द्रविड़ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट रन टैली 24,208 है, उनके बाकी 144 रन एशिया इलेवन, आईसीसी वर्ल्ड इलेवन जैसी टीमों के हिस्से के रूप में बनाए गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 34,357 रन बनाए हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *