accident

तेलंगाना (Telangana) के कामारेड्डी जिले (Kamareddy) में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां लारी और आटो ट्राली की टक्कर में छह महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कामारेड्डी जिले में हुई इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने राहत राशि की घोषणा की है, जिसमें प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कामारेड्डी में इस दुर्घटना के पीड़ितों के लिए प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ऑफिस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से व्यथित हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। PMNRF की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।”

मिनीवैन में सवार लोग येलारेड्डी में एक समारोह से लौट रहे थे, तभी निजामसागर (Nizamsagar) जोन के हसनपल्ली गेट (Hassanpalli Gate) पर यह दुर्घटना हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चार पहिया वाहन का चालक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया। कामारेड्डी के पुलिस अधीक्षक श्रीनिवास रेड्डी (Srinivas Reddy) ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी लॉरी चालक की पहचान कर ली गई है। वह जल्द ही पकड़ा जायेगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *