Barish

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा बिहार में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य भर में दक्षिणी पुरवा और पुरवा हवाओं का प्रभाव है। और राज्य भर के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही बादलों का तेजी से निर्माण हो रहा है। जिस कारण बिहार के कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश की ओर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार की ओर एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। एक अन्य उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से उत्तरी ओडिशा तक गुजर रही है। इन मौसमी परिस्थतियों की वजह से पिछले 24 घंटों में राज्य के उत्तर पश्चिमी, उत्तर मध्य और दक्षिण बिहार में आंशिक से मध्यम बारिश की स्थिति देखी जा रही है।

राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छा रहे हैं। पटना और इसके आस पास के इलाकों में बुधवार की शाम में मौसम के बदलाव का असर गुरुवार तक बना रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी भी आई। गुरुवार अहले सुबह झमाझम बारिश के बाद सुबह में मौसम सुहाना बना रहा हालांकि दिन चढ़ने पर फिर से उमस की स्थिति बन गई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *