Tejashvi-Yadav

नीतीश कुमार के 8वीं मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उनके 2024 में पीएम बनने की बातें काफी तेज हो गयी है। जिसके बाद वो दिल्ही के दौरे पर गए जहां उन्होंने विपक्षी दलों के कई नेताओं से मुलाकात की। लेकिन अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के दिल्ली दौरे के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Deputy CM Tejashvi Yadav) के दिल्ली दौरे की बातें आमने आ रही है। नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए निकल रहे हैं।

तेजस्वी, शुक्रवार, 9 सितंबर शाम को पटना से दिल्ली पहुंचेंगे। उनके साथ आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Parsad Yadav) और पूर्व सीएम राबड़ी देवी (Rabri Devi) भी रहेंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव दिल्ली में कई दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान विपक्षी नेताओं से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, लालू यादव का एम्स (Delhi AIIMS) में इलाज भी चला, इसलिए उन्हें डॉक्टर को दिखाया जा सकता है।

आपको बता दें कि आरजेडी की ओर से तेजस्वी के इस दौरे को बिलकुल पारिवारिक बताया जा रहा है। पार्टी नेताओं के मुताबिक लालू, राबड़ी और तेजस्वी पारिवारिक काम से दिल्ली जा रहे हैं। लेकिन राजनितिक गलियारे में इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में 2024 चुनाव के मद्देनजर विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *