देश के 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भगवा रंग चढ़ाने के बाद बीजेपी ने अब बिहार में एमएलसी चुनाव में परचम लहराने के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार एनडीए का हिस्सा बीजेपी चुनाव में 12 सीटों पर लड़ रही है। बिहार बीजेपी ने 12 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।
बीजेपी के द्वारा जारी सूची के अनुसार औरंगाबाद से दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष सिंह, सारण से धरमेंद्र कुमार सिंह, सीवान से मनोज कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार और पूर्वी चंपारण से राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। वैसे ही, दरभंगा से सुनील चौधरी, समस्तीपुर से तरुण कुमार पुत्र हरिनारायण चौधरी, बेगूसराय-खगड़िया से रजनीश कुमार, सहरसा-मधेपुरा-सुपौल से नूतन सिंह, पूर्णिया-अररिया-किशनगंज से दिलीप जायसवाल और कटिहार से अशोक अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
बिहार एमएलसी के 11 सीटों के लिए जेडीयू ने पहले ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। जिसमें राजधानी पटना से वाल्मीकि सिंह, नालंदा से रीना देवी, भोजपुर एवं बक्सर से राधाचरण साह, पश्चिमी चंपारण से राजेश राम, गया, जहानाबाद और अरवल से मनोरमा देवी तो नवादा से सलमान रागीब, मुजफ्फरपुर से दिनेश प्रसाद सिंह को, भागलपुर एवं बांका से विजय कुमार सिंह, मधुबनी से विनोद कुमार सिंह, मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा से संजय प्रसाद को पार्टी की तरफ से टिकट दी जाएगी।
