समूहिक-दुष्कर्म

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के वेल्लोर (Vellore) में रहने वाली बिहार की एक महिला डॉक्टर के साथ दो किशोरों सहित तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) किया है। डॉक्टर महिला घटना के दिन अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह मामला बुधवार विधानसभा में भी उठा था। इसके बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सदन को आश्वासन दिया है कि इस मामले की कार्रवाई की जा रही है। और दोषियों को दंडित किया जाएगा।

आपको बता दें कि पुलिस के मुताबिक पीड़िता घटना के दिन अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। आधी रात के समय फिल्म खत्म होने के बाद दोनों थिएटर के सामने ऑटो का इंतज़ार करने लगें। उसी वक़्त एक ऑटो वाला आया। जिसमें ऑटो में एक ड्राइवर के साथ चार लोग पहले से सवार थे। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने ड्राइवर से अस्पताल की तरफ चलने को कहा। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने रास्ता बदल दिया और ऑटो की रफ्तार भी बढ़ा दी। और जब पीड़िता ने ड्राइवर से पूछा कि रास्ता क्यों बदला तो ड्राइवर ने कहा कि रात के वक़्त वो रास्ता बंद हो जाता है।

इसके बाद ऑटो ड्राइवर ने कोऑटो को श्मशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर रोका और फिर चारों लड़कों और ऑटो ड्राइवर ने युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट की। फिर बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह डर कर घटना के बाद बिहार चली आई। इसके बाद वेल्लोर पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन के पास पीड़ित डॉक्टर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर इस मामले को दर्ज किया गया। पीड़िता ने अपने शिकायत में यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके साथ लूट-पाट कर उससे 40 हजार रुपए नकद और सोने की चेन छीनी है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *