Heavy-Rain-And-Thunderstrom

इन दिनों बिहार में मानसून की कृपा बानी हुई है। इसीलिए बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मानसून की मेहरबानी से बिहारवासी और किसान दोनों ही काफी खुश हैं। और इधर मौसम विभाग ने शनिवार, 17 सितंबर के लिए उत्तर बिहार के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही विभाग की ओर से उत्तर, दक्षिण और पूर्वी बिहार के 25 जिलों में वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि राज्य में 20 सितंबर तक बारिश संबंधी गतिविधियों के जारी रहने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गयी है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में झमाझम बारिश होने के आसार है।

इसके अलावा पूरे बिहार में मध्यमस्तर की बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने 25 जिलों में ठनका गिरने की चेतावनी भी जारी की है। औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मुधबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले में कहीं-कहीं शनिवार को आकाशीय बिजली गिर सकती है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *