Heavy-Rain-And-Thunderstrom

बिहार में कुछ दिनों से बढ़ती मानसून की सक्रियता से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है। और इसी बीच मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों तक राजधानी पटना समेत 26 जिलों में बारिश के आसार जताये गए हैं। विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक इस अवधि में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान वज्रपात और मेघ गर्जन का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के ताजा अपडेट के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में मानसून की सक्रिय रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, लखीसराय, बेगूसराय, जहानाबाद, बक्सर, नालंदा, गया, पटना, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, रोहतास, वैशाली, भभुआ, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा जिलों में बारिश होगी।

बारिश के साथ साथ मौसम विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी संभावनाएं बताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून का टर्फ जैसलमेर, उदयपुर होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इसके प्रभाव से बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां हो रही हैं।

बिहार में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम सुहावना रह रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी बिहार के कई जिलों में बारिश हुई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *