Begusarai-Firing-Case

अभी 9वीं की छात्रा के साथ वैशाली में हुए गैंगरेप के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर ही हैं कि अब एक और दिल दहलाने वाला मामला बिहार के दूसरे जिले से सामने आया है। जहां खुले आम 30 किमी तक NH गोलियों की आवाज से गूंज रही थी और पुलिस के कानों में जू तक नहीं रेंगा। जी हां, बिहार के बेगूसराय में मंगलवार, 13 सितंबर की शाम 6 बजे NH-28 पर 2 बाइक सवारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। 30 किलोमीटर के दायरे में दोनों बदमाशों ने गोलियों की बौछार की और रास्ते में जो आया उसे गोली मारते गए। जिसमें 11 लोगों को गोली लगी। और एक की मौत हो गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की तरफ से बार बार जिस सुशासन की बात कही जाती है। वो बेगूसराय में हुए इस नरसंहार से तो बिलकुल भी नहीं है। और अब विपक्षी दलों की तरफ से बिहार में जंगलराज की वापसी की बात शुरू हो चुकी है। बेगूसराय में NH-28 पर हुए इस नरसंहार की घटना के बाद लोग दहशत में हैं।

बता दें कि बेगूसराय में बाइक सवार दो बदमाशों नेशनल हाईवे पर कम से कम आधा दर्जन जगहों पर ताबडतोड फायरिंग की है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। खबर है कि इस घटना में 11 लोगों को गोली लगी है। इधर, बेगूसराय एसपी का कहना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है। घटना के बारे में मिल रही जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने नेशनल हाईवे 31 और 28 पर आधा दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बेगूसराय जिले में ही ये दोनों नेशनल हाईवे मिलते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम दिया गया है।

ऐसा बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश आधुनिक हथियार से लैस थे। और 30KM तक जो भी उनके रस्ते में आये उनको गोली मारते हुए आगे बढ़ते रहे। जिसमें तेघरा थाना के अयोध्या चौक के पास गोली लगने से एक शख्स की सड़क पर ही मौत हो गई। वारदात में बछवाड़ा, फुलवरिया, बरौनी और चकिया इलाकों में 8 अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि गोली लगने से एक की मौत हुई है। वहीं एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका की तरह ऐसी मास फायरिंग की गई है। संभवत: यह ऐसा पहला मामला है जो भारत में हुआ है।

पुलिस ने समस्तीपुर से 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। भाजपा ने आज बेगूसराय बंद बुलाया है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। एसपी ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही मानी है। और 7 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया है।

बेगूसराय गोली कांड के बाद 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है। बेगूसराय और पटना के अलावा समस्तीपुर, खगड़िया, नालंदा, लखीसराय और मुंगेर जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई है। इन जिलों की पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर बाइक सवार अपराधियों की तलाश में जुटी है। बेगूसराय की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *