Rainfall

पिछले 2-3 दिनों से बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार साफ दिख रहे थे। कई जगहों पर आंधी आई तो कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लेकिन बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 24 मई की रात 11:30 बजे राजधानी समेत इसके आसपास के कई इलाकों में तेज हवाओं के हाथ बारिश हुई। जिसके बाद से मौसम सुहाना हो गया है।

आधी रात में हुई इस बारिश से पटनावासियों को गर्मी से राहत मिली और अगली सुबह मौसम सुहाना दिखा। तो वहीं दूसरी ओर अब मानसून का इंतजार भी बढ़ गया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मिली सूचना के अनुसार पटना के अलावा रोहतास, जहानाबाद, भोजपुर अरवल, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और शिवहर समेत अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

बुधवार की सुबह के लिए मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और मेघ गर्जन के साथ हवाओं के तेज गति के साथ चलने की संभावना जताई है। वहीं राज्यभर के तापमान में गिरावट से मौसम में नरमी आई है। तापमान में गिरावट तथा सूबे के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *