Tejashvi-Yadav-Surprise-Visit-of-PMCH

मंगलवार, 6 सितंबर की देर रात बिहार के नए नवेले उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पहुँचने के बाद वहां की स्थिति और मरीजों के परिजनों द्वारा अस्पताल के प्रसाशन और व्यवस्था को लेकर शिकायत सुन तेजस्वी गुस्से में भर गए। फिर क्या था उन्होंने उसी समय अस्पताल में अस्पताल प्रसाशन और प्रिंसिपल के साथ बैठक बुला दी।

आपको बता दें कि जब तेजस्वी यादव PMCH निरिक्षण के लिए पहुंचे तो वहां मरीजों को पूरी दवाएं नहीं मिल रही है। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर भी मरीजों के परिजनों ने तेजस्वी को शिकायत की। मालूम हो कि नई सरकार के गठन के बाद तेजस्वी यादव पहली बार पीएमसीएच का हाल जानने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार राज्य के सभी सीएस और सभी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की बैठक बुलाई गयी है। इसलिए बैठक के पहले पीएमसीएच का हाल देखने वे पहुंचे।

तेजस्वी ने कहा कि हेल्थ मैनेजर ने एक नर्स को एडमिनिस्ट्रेशन का कंट्रोल देखने को दे दिया है। यह मजाक है। तेजस्वी ने पूछा कि हेल्थ मैनेजर रात के समय क्यों नहीं रहते हैं? सफाई के लिए सुपरवाइजर को तेजस्वी ने बुलवाया। टाटा वार्ड के पीजी डॉक्टरों से उन्होंने बातचीत की। और इस दौरान उन्होंने पीएमसीेएच प्रशासन की और डॉक्टरों की खूब क्लास लगायी।

उन्होंने एक डॉक्टर से कहा कि अपना मास्क उतारिए। पूछा कि खा कर ड्यूटी में आते हैं कि आ कर खाना खाने जाते हैं। डॉक्टरों की अंग्रेजी में क्लास लगाते हुए उन्होंने कहा कि कुत्ता वार्ड में घुसा हुआ है और उसे कोई स्टाफ बाहर नहीं कर रहा है, मैंने देखा। साथ ही तेजस्वी ने सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

पीएमसीएच में निरिक्षण के दौरान तेजस्वी ने पूछा कि महिलाएं बाथरुम कहां जाती हैं ? एक महिला ने बताया कि पैसे देकर बाहर जाते हैं। तेजस्वी ने बाथरुम का हाल देखा। कई मरीजों के परिजनों से बात की। मरीजों के परिजनों ने शिकायत की कि डॉक्टर पैसे के लिए बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। काउंटर पर दवाएं ही नहीं हैं तो लिखने से क्या फायदा। तेजस्वी ने सीसीटीवी कैमरे के बारे में भी जानकारी ली। पूछा पीएमसीएच का सुपरीटेंडेंट कौन है? उन्होंने कई जगह गंदगी की फोटो भी खिंचवाई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *