Winter-in-Bihar

बिहार के मौसम में धीरे धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है। लेकिन राजधानी पटना सहित राज्य भर में मौसम शुष्क व आसमान साफ रहने के कारण ठण्ड की बढ़ोतरी कम हुई है। सीतामढ़ी की पुपरी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सर्वाधिक न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह बांका में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य भर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। बिहार का औसत अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है।

इन हवाओं की गति चार से पांच किमी प्रति घंटा है। इन हवाओं के प्रभाव से अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन व रात के तापमान में बदलाव नहीं होगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सुपौल व पूर्णिया में सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा। इन जिलों में कुहासे का असर मौसम पर दिखेगा।

सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के 19 जिलों के न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, राजधानी समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सुबह व रात के समय में ठंड ने भी दस्तक दे दी है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *