lalu yadav

आज, 11 अक्टूबर को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर किडनी से जुड़े इलाज के लिए जाएंगे। सिंगापुर में लालू अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास रहेंगे। और फिर वहीं उनका इलाज करवाया जायेगा। बता दें कि लालू पिछले कई महीनों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। जिसे लेकर उनके द्वारा कोर्ट में कई बार आवेदन दी गयी थी। जिसके बाद कोर्ट ने उनको सिंगापुर में इलाज के लिए अनुमति दे दी है। जिस कारण लालू यादव आज सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सिंगापुर में ही रहती हैं। आपको बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी संबंधित बीमारियों का कई महीनों से सामना कर रहे हैं। लालू 25 सितंबर को ही सिंगापुर जाने वाले थे, लेकिन IRCTC घोटाले में विदेश जाने की अनुमति उन्हें नहीं मिली थी।

लालू कई बीमारियों से पीड़ित हैं, जिस कारण उनका इलाज लंबे समय तक दिल्ली एम्स में भी चला। बाद में डॉक्टरों ने उन्हें सिंगापुर जाकर इलाज कराने की सलाह दी थी।

लालू के सिंगापुर जाने की जानकारी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दी है। तेजस्वी ने बताया कि सर्जरी एक उम्र के बाद शरीर ले पाता है या नहीं, कैसे इलाज होगा? वहां के डॉक्टरों से इन सब बारे में जानकारी लेने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। अगर वहां के डॉक्टर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बोलेंगे तो किया जाएगा।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *