Nitish-Kumar

उत्तर प्रदेश की राजनीति से पूरे देश में अपने राजनीतिक सोच का लोहा मनवा चुके समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को निधन हो गया। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री मोदी सहित देश के कई बड़े नेताओं ने अपनी संवेदना जाहिर की। 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की अंतिम विदाई हुई जिसमे बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद रहे। और अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके गाँव जायेंगे।

सीएम नीतीश कुमार आज यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गाँव सैफई जाएंगे। मुलायम सिंह यादव की अंतिम विदाई में नीतीश कुमार शामिल नहीं हो सके थे लिहाजा बुधवार, 12 अक्टूबर को वो विशेष विमान से लखनऊ होते हुए सैफई जाएंगे। और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात भी करेंगे।

इधर, मुलायम सिंह यादव के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। मंगलवार को समाजवादी राजनीति के सबसे बड़े स्तंभ मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। देश भर के सभी दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। मुलायम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी शोक संवेदना व्यक्त की थी। लेकिन उनके अंतिम संस्कार में किन्ही कारणों से वो शामिल नहीं हो सके थे। बता दें कि मुलायम सिंह के निधन की खबर सुनते ही बिहार सरकार ने भी 10 अक्टूबर को 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया था।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *