Raid

बिहार के जहानाबाद में पुलिस की बड़ी करवाई सामने आई है। जहां जहानाबाद के 2 होटलों में चल रहे गंदे कामों पर पुलिस ने रेड मारा है। पुलिस ने रेड मार कर होटल से 22 लड़के-लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस जब रेड मारने पहुंची तो इन कपल्स का रूम अंदर से बंद था। और पुलिस के होटल में आने का पता चलने के बाद इन लड़के लड़कियों ने अपने रूम के दरवाजे को बंद कर लिया और पुलिस के बोलने पर भी वे दरवाजे को नहीं खोल रहे थे।

लेकिन कड़ी मशक्कत और रिक्वेस्ट के बाद इन लड़के-लड़कियों ने दरवाजा खोला। पुलिस ने अंदर देख तो होश उड़ गए। यहां कमरों में अय्याशी का सारा सामान पड़ा था। सोमवार को पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर ये कार्रवाई की है। कोर्ट होल्ट के पास शिव सत्य और ओमकारा रेस्ट हाउस में काफी समय से गंदा काम चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की तो 11 लड़के और 12 लड़की पकड़ाए हैं। इनमें से कुछ आपत्तिजनक हालत में भी मिले थे।

आपको बता दें कि कुछ लड़कियां स्कूल ड्रेस में भी थी। एक लड़के ने बताया कि एक हजार रुपए का रूम रेट फिक्स था। होटल संचालक यह रुपए लेता था। पुलिस टीम इनसे पूछताछ कर रही है। खुलासे के बाद मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पिछले 3 साल से यह गंदा काम चल रहा था।

जहानाबाद के एसडीपीओ ​​​​​अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस रेस्ट हाउस में गलत तरीके से गंदा काम हो रहा है। इसी सूचना के आधार पर सोमवार, 12 सितंबर को रेस्ट हाउस में छापेमारी की गई। यहां 12 लड़कियां 11 लड़के को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है।

पुलिस ने बताया कि ये इतने बड़े पैमाने पर चल रहा होगा इसका अनुमान नहीं था। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब 3 साल से इस होटल में धंधा चल रहा था। और इधर पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी हुई है।

लोगों का कहना है कि होटल संचालक के खिलाफ कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और होटल संचालक की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *