बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में काफी महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मुजफ्फरपुर शहर के बीच एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। बता दें कि पुलिस ने मौके से चार युवकों और दो युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़कियों को लाकर यहां देर रात तक शराब के नशे में गलत काम कराया जाता था।
ऐसी जानकारी मिल रही है कि आए दिन युवतियों और अन्य लोगों के आने-जाने से स्थानीय लोग परेशान थे। मोहल्ले के लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तो पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस की यह कार्रवाई ब्रह्मपुरा थाना इलाके की पंवरिया टोला गली के एक मकान में हुई। सेक्स रैकेट चलाए जाने का आरोप लगाकर शुक्रवार शाम मोहल्लेवासियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची जहां मकान से औराई के चार युवकों और मिठनपुरा थाना क्षेत्र की दो युवतियों को पकड़ा गया।
बता दें कि मकान की तलाशी लेने पर एक बोतल शराब और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। पुलिस चारों युवक और दोनों युवतियों को भीड़ से बचाकर थाने लायी। और यहां इनसे पूछताछ कर रही है। वहां के एक स्थानीय अनिल कुमार सहनी ने बताया कि मकान एक कपड़ा व्यवसायी का है। औराई में मकान मालिक की दुकान है। दोपहर करीब तीन बजे बाइक पर एक युवक दो युवतियों को लेकर मकान में आया। मकान मालिक का छोटा भाई अपने चार दोस्तों के साथ कमरे में था। अनिल सहनी ने बताया कि बीते डेढ़ साल से इस मकान में अक्सर युवतियों को लाकर देर रात तक शराब के नशे में गलत काम किया जा रहा था। जिससे मोहल्लेवासी काफी परेशान थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कई बार ब्रह्मपुरा पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई थी। लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। शुक्रवार को फिर से युवतियों को मकान पर लाए जाने की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए। मकान को घेर लिया गया। हंगामा होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए युवकों व युवतियों को अपने साथ थाने ले गई। नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि युवक और युवतियों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया है। शराब की बोतल मिलने को लेकर केस किया जाएगा।
