Bihar-Monsoon

14 जुलाई से सावन की शुरुआत होने जा रही है। और अभी भी बिहार में बारिश का इंतजार जारी है। कल से कावरियों का हुजूम बिहार से झारखंड की ओर जायेगा। लकिन बिहार में मानसून है कि आने का नाम नहीं ले रहा। इस साल के शुरुआती मानसून में उत्तर बिहार में मानसून को काफी सक्रिय देखा गया था। और वहीं दक्षिण बिहार में मानसून कम सक्रिय दिखा। लेकिन कुछ दिनों की बारिश के बाद मानसून मानो बिहार से रूठ गया है। जिस कारण बिहार में गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है।

बिहार में मानसून के गायब होने के बाद से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में 12 जुलाई को बारिश नहीं हुई। लेकिन मौसम विभाग ने बुधवार, 13 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। अन्य स्थानों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गयी है।

मॉनसून की ट्रफ रेखा अभी गुजरात के कुछ इलाकों से ओडिशा होते हुए बंगाल की खाड़ी से गुजर रही है। अगले 24 घंटे के अंदर बिहार के उतरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य हिस्से के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना के मौसम केंद्र के मुताबिक बिहार में अब भी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का प्रवाह बना हुआ है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि बारिश नहीं होने से राज्य में गर्मी का सितम बढ़ रहा है। सहरसा जिले में 12 जुलाई को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बिहार में बारिश न होने के कारण आम लोगों के साथ साथ किसान भी परेशान हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *