ITBP-Soldiers

जम्मू कश्मीर सेएक बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पहलगाम के फ्रिसलान (Frislan, Pahalgam) में ITBP जवानों को ले जा रही बस नदी में पलट गयी। वाहन के पलट जाने से आईटीबीपी के कई जवानों के मारने की आशंका जताई जा रही है।

फ्रिसलान गांव के पास मंगलवार, 16 अगस्त को सुरक्षा बलों के 39 जवानों को लेकर जा रही एक सिविल बस के नदी में गिरने से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कम से कम 6 जवानों की जान चली गई, जबकि कई अन्य जवान घायल हो गए हैं। यह दुखद घटना बस के ब्रेक फेल होने के बाद हुई। बस में 39 जवानों में से 37 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान थे। दो अन्य जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे।

बता दें कि ब्रेक फेल होने के कारण ITBP जवानों से भरी बस सड़क किनारे नदी में जा कर गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे।

फिलहाल सभी जवानों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल हुए जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर के सेना अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *