Lalu Yadav with his daughter Rohini Acharya

देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। और यह खबर उनके किडनी ट्रांस्पलांट से जुड़ी हुई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों ही अपने हेल्थ इश्यूज को लेकर सिंगापुर गए हुए थे। जहां सिंगापुर के डॉक्टरों द्वारा उनके पूरे बॉडी का चेकउप हुआ था। जिसके बाद वे वापस भारत आ गए हैं। और अब उनके स्वास्थ से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लालू यादव की बेटी रोहिणी अपनी एक किडनी अपने पिता को देंगी।

इस खबर के सामने आने के बाद पूरे देश भर में यह खबर छाया हुआ है। अपने पिता के बेहतर स्वास्थ के लिए रोहिणी, लालू यादव को अपनी एक किडनी देने जा रही हैं। हालांकि रोहिणी के इस फैसले से लालू यादव खुश नहीं थे उन्होंने बेटी के इस फैसले पर अपनी रजामंदी नहीं दी। लेकिन फिर बाद में डॉक्टरों और बेटी रोहिणी ने समझाया कि परिवार के किसी सदस्य की किडनी का ट्रांसप्लांट कराना ज्यादा प्रभावी होता है। जिसके बाद लालू यादव रोहिणी की किडनी लेने के लिए तैयार हुए।

दर्जन भर बिमारियों से पीड़ित लालू प्रसाद यादव अपने इलाज के लिए देश से बाहर सिंगापुर गए हुए थे। जहां उनकी बेटी रोहिणी आचार्य अपने परिवार के साथ रहती हैं। और वहीं उनके हेल्थ का पूरा जांच हुआ था। आपको बता दें कि लालू यादव अभी दिल्ली में हैं और जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है। बता दें कि लालू पिछले महीने ही सिंगापुर में डॉक्टरों से चेकअप कराकर लौटे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सिंगापुर के डॉक्टरों ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति दे दी है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें किडनी देने वाली हैं। रोहिणी अपने पति के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। पिछले महीने लालू यादव जब डॉक्टर को दिखाने सिंगापुर गए थे, तो वे रोहिणी के घर पर ही रुके थे। और उनके साथ राबड़ी देवी और मीसा भर्ती भी सिंगापुर गयी हुई थी।

आरजेडी सुप्रीमो को किडनी, दिल समेत कई अन्य बीमारियां हैं। जिसका लंबे समय तक दिल्ली एम्स में इलाज चला है। वहां के डॉक्टरों ने लालू यादव को किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत बताई। साथ ही सिंगापुर में इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद लालू यादव अक्टूबर में सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टरों से चेकअप कराया।

सिंगापुर के डॉक्टरों ने सभी जांच रिपोर्टों के आधार पर लालू के किडनी ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया है। 24 नवंबर से पहले ही लालू सिंगापुर पहुंच जाएंगे। पिछले दिनों डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि नवंबर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट होना है। रोहिणी आचार्य अभी सिंगापुर में ही हैं। साथ ही लालू यादव अभी दिल्ली में अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर हैं। लालू यादव जल्द ही किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *