उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव के दौरान अपने लोक गीतों से सुर्खियों में आई नेहा सिंह राठौर एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। और इस बार सुर्खियों में आने का कारण बिहार की राजनीति है जो इन दिनों सबके जुबान पर छाई है। यूपी-बिहार के नेताओं और सरकार पर अपने लोक गीतों से निशाना साधने वाली गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर से सामने आई हैं। और इस बार बिहार पॉलिटिक्स पर उन्होंने अपना निशाना साधा है। नेहा के नए गाने का बोल है “बिहार में का बा..! हैं।”

नेहा के ‘बिहार में का बा’ सीजन टू गीत गाते हुए चच्चा-भतीजा की जोड़ी पर अपने गीत को बोल दिए हैं। उनके गाने का शुरुआत है, ‘चाचा जी इस्तीफा दिहलें.. से। नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और राजद का साथ कई और पार्टियों के साथ मिल कर सरकार बनाने जा रहे हैं। और कुछ ही देर में अब वह शपथ ग्रहण भी करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच नेहा का नया गाना ट्रेंड करने लगा है।

नितीश कुमार के शपथ ग्रहण से पहले नेहा सिंह राठौर ने ‘बिहार मे का बा’ गीत गाया है। बता दें बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार चाचा जी हैं और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव उनके भतीजे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नेहा ने गाया है- चच्चा जी इस्तीफा दिहलें …गठबंधन के गांठ खुलता बा अइसन एलान बा… जनता के मुद्दे से नाही केहू परेशान बा..!”

नेहा सिंह राठौर उस समय काफी चर्चा में जब उन्होंने ‘यूपी में का बा’ गीत गाया था। नेहा बिहार में का बा गीत पहले भी गा चुकी है लेकिन अब उन्होंने नए राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में नया गीत गाया है। इसे उन्होंने बिहार में का बा सीजन टू गीत कहा है। इस नए गीत में भी उन्होंने व्यंग्य साधा है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *