Ganesh-Visarjan

शुक्रवार, 9 सितंबर को गणेश पूजा का आखरी दिन था। गणेश पूजा के 10वें दिन गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन हुआ। कल ही जहां गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित ही किया गया। इस दौरान कई जगहों से लोगों के डूबने की कई घटनाएं सामने आई हैं। वहीं उत्तर प्रदेश और हरियाणा की अलग-अलग घटनाओं में गणेश विसर्जन के दौरान 15 लोगों की डूबने से मौत हो गई।

शुक्रवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान हरियाणा के महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों में छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। महेंद्रगढ़ में चार युवक नहर में डूब गये जबकि दो सोनीपत में यमुना नदी में डूब गये। बता दें कि महेंद्रगढ़ में करीब सात फुट की मूर्ति विसर्जन के लिए ले जा रही टोली जब नहर में पानी की धारा में बह गई तो नौ युवक बह गए।

इसके बाद जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। इस घटना में चार की मौत हो गई, अन्य को बचा लिया गया। इस घटना को लेकर हरयाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर कहा है कि, “हम सभी इस कठिन समय में मृतकों के परिवारों के साथ खड़े हैं। एनडीआरएफ की टीम ने कई लोगों को डूबने से बचाया है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

वैसे ही उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान नौ लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है। उन्नाव में तीन, संत कबीर नगर में चार, ललितपुर में दो युवकों की मौत हो गई। उन्नाव में दो बच्चों की डूबने से तुरंत मौत हो गई। तीसरे बच्चे को इलाज के दौरान अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। मिल रही जानकारी के अनुसार, बच्चे गणेश प्रतिमा को गंगा नदी में विसर्जित करने गए थे। इस दौरान पांच बच्चे गंगा नदी में डूबने लगे। वे सभी अचानक गहरे पानी में चले गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों का रेस्क्यू किया। लेकिन तब तक दो की मौत हो गई थी।

संत कबीरनगर के आमी नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत की बात सामने आ रही है। ये बच्चे पूजा सामग्री विर्सजन करने नदी किनारे गए थे। ललितपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो युवकों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक, युवक को बचाते हुए तालाब में कूदे मुस्लिम युवक की भी मौत हो गई।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *