chambal accident

भारत के सबसे बड़ा कोचिंग सिटी कहे जाने वाला राजस्थान के कोटा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां बारातियों से भरी एक कार चंबल नदी में जा गिरी है। हादसे में कार में सवार दूल्हे समेत सभी 9 लोगों की मौत की ख़बर सामने आ रही है। इसकी जानकारी करीब 2-3 घंटे बाद पुलिस प्रशासन को मिली। इस पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। उसके बाद कार में एक के बाद एक शव निकाले जाने लगे। सभी शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

इस हादसे पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीएम अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है। बिरला ने ट्वीट कर लिखा, “संसदीय क्षेत्र कोटा में कार के चंबल नदी में गिर जाने से कई लोगों की मृत्यु हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस आघात को सहन करने का संबल दें। असीम पीड़ा की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”

बताया जा रहा है की बारात की यह कार मध्य प्रदेश के उज्जैन जा रही थी। दोपहर को बारात रवाना होने के बाद कोटा में नयापुरा पुलिया पर यह कार बेकाबू होकर चंबल नदी में गिर गई। रात को या फिर तड़के यह कार चंबल नदी में कब गिरी इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस कार में दूल्हे अविनाश वाल्मिकी समेत नौ लोग सवार थें। इनमें चार लोग जयपुर के बताये जा रहे हैं। वहीं कार चालक को छोड़कर शेष आठ लोग नाते रिश्तेदार ही थे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *