Delhi-NCR-Rain-And-Water-Logging

बिहार में मानसून की सक्रियता के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए आज की सुबह राहत भरी रही। दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। लेकिन गुरुवार की सुबह से ही आसमान से राहत बरसता देख लोग खुश हैं। ठंडी हवाएं और बारिश की बौछारों के साथ आखिरकार मानसून ने राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी।

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से झमाझम बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में 6 से 7 डिग्री की कमी आ गयी है। स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली के कुछ हिस्सों में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में बुधवार से ही मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गयी थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में 29 या 30 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। और आज, 30 जून को बारिश से राजधानी में मानसून पहुंच चूका है। विभाग ने बताया है कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। विभाग के अनुसार दो से चार जुलाई तक हल्की बारिश होगी। पांच जुलाई से भारी बारिश होने की संभावना है।

साथ ही आपको बता दें कि दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश के चलते उमस भरी गर्मी से तो लोगों को राहत मिल गई है। लेकिन इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया और कई जगह ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन गई। दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर राहगीरों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा दिल्ली के भीतर भी कई इलाकों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही हैं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *