love-affairs

नालंदा में एक पत्नी शादी के 7 साल बाद अपने क्लासमेट के साथ भाग गई। ये मामला लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर शिक्षक कॉलोनी का है। जहां रविवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरविंद प्रसाद के (40) वर्षीय पुत्र चंद्रदेव कुमार के रूप में की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें उसने पत्नी पर दूसरे के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। अवैध संबंध के कारण दोनों के बीच हमेशा वाद विवाद हुआ करता था। इसी विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर उसने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली।

चंद्रदेव ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी पत्नी अपने क्लासमेट के साथ बीते शुक्रवार को घर से भाग गई और कोर्ट मैरिज कर ली। युवक रामचंद्रपुर बाजार समिति में आलू और प्याज का व्यापार करता था। 2015 में युवक की शादी छबीलापुर थाना क्षेत्र के बड़हरी गांव में हुई थी। शादी के बाद 2 बच्चे हुए। एक 6 साल की बेटी और 4 साल का बेटा है।

जानकारी के अनुसार महिला का शादी के पहले से क्लासमेट के साथ अफेयर चलता था। शादी के बाद भी दोनों अक्सर मिला करते थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें पत्नी से प्रताड़ना का जिक्र है। उसने लिखा है कि मैं उसे बहुत समझा चुका हूं, लेकिन अब सहन नहीं होता।

Join Telegram

Join Whatsapp