इंटरनेट फर्म लगातार अपने ऑनलाइन ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को जोड़ रही है। गूगल (Google) ने कथित तौर पर अपने लैंग्वेज-ट्रांसलेशन टूल को अपडेट किया है और अपने गूगल ट्रांसलेट (Google Translate) सुविधा में 24 नई भाषाओं को जोड़ा है। अब, यूजर्स दुनिया भर में 133 उपयोग की जाने वाली भाषाओं में ट्रांसलेशन कर सकते हैं।
गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में संस्कृत के साथ-साथ असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) भाषा को भी जोड़ा गया है। इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है। गूगल पहला मशीन लर्निंग अप्रोच का उपयोग करके भाषाएं जोड़ रहे हैं, जिसे ज़ीरो-शॉट मशीन ट्रांसलेशन कहा जाता है, जहां मॉडल कभी भी इसका सीधा अनुवाद देखे बिना एक नई भाषा सीखता है।
गूगल ट्रांसलेट में जोड़ी गयी 24 नई भाषाओं की लिस्ट
- संस्कृत
- असमिया
- भोजपुरी
- डोगरी
- कोंकणी
- मैथिली
- मिजो
- मेइतिलोन (मणिपुरी)
- आयमारा
- बाम्बारा
- धिवेही
- ईवे
- गुआरानी
- इलोकानो
- क्रियो
- कुर्द (सोरानी)
- लिंगाला
- लुगांडा
- ओरोमो
- क्वेशुआ
- सेपेडी
- टिग्रीन्या
- सोंगा
- ट्वी
